IMD Weather Alert: देश में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शांत होने के तुरंत बाद अब समुद्री और तटीय इलाकों में एक नया तूफानी तंत्र आकार लेता दिख रहा है। IMD ने अपने जारी मौसम बुलेटिन में देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी के मुताबिक ये सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।
