IMD Weather Forecast: नवंबर की शुरुआत के साथ ही देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'मुरासु' तेजी से ताकतवर हो रहा है। इसके 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह तूफान 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। चक्रवात के असर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
