IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में आज मूसलाधार बारिश के आसार! 'रेड अलर्ट' जारी, 100 kmph की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी
IMD Weather Update: IMD के मुताबिक, दिल्ली के पालम में आधी रात तक 76 kmph की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद नारायणा और प्रगति मैदान (52 kmph), सफदरजंग (44 kmph), जाफरपुर (43 kmph) और जनकपुरी (31 kmph) का नंबर रहा। राजधानी में मंगलवार को 21 वर्षों में सबसे अधिक हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई थी
IMD Weather Update: बारिश के बाद आने वाले दिनों में उमस से लोगों की परेशानी बढ़ेगी
IMD Weather Update: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने चेतावनी दी है कि पूरे दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और गरज के साथ आज यानी 14 जून को हल्की से भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। IMD के मुताबिक, इस दौरान बारिश के साथ 100 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यह चेतावनी दिल्ली और आस-पास के हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के जिलों के लिए जारी की है।
IMD के मुताबिक, दिल्ली के पालम में आधी रात तक 76 kmph की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद नारायणा और प्रगति मैदान (52 kmph), सफदरजंग (44 kmph), जाफरपुर (43 kmph) और जनकपुरी (31 kmph) का नंबर रहा। राजधानी में मंगलवार को 21 वर्षों में सबसे अधिक हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई थी।
राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दिलाई। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। IMD के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार रात की तरह रविवार शाम एवं रात में भी दिल्ली में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे इसका प्रभाव कमजोर होगा और दिल्ली से दूर जाएगा।
अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी
रविवार से इसका असर कम होने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है। आईएमडी ने रविवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अगले कुछ दिनों में लू जैसी गंभीर स्थिति की आशंका नहीं है। लेकिन हाल की बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण लोगों को उमस महसूस हो सकती है।
हैदराबाद पुलिस हाई अलर्ट पर
हैदराबाद शहर के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने ट्रैफिक और दूसरे अधिकारियों के साथ शनिवार को शहर भर में पानी भरने वाले इलाकों का जायजा किया। IMD ने शहर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सज्जनार ने फील्ड स्टाफ को लोगों की सुरक्षा पक्का करने और पानी की निकासी को आसान बनाए रखने के लिए तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बारिश से जुड़ी दिक्कतों पर जल्दी से कार्रवाई करने के लिए ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी, वॉटर बोर्ड, बिजली विभाग और दूसरे विभागों के साथ तालमेल बनाए रखा जाएगा।
अचानक मौसम में क्यों हो रहा बदलाव?
IMD के मुताबिक, हाल की ये बारिश मजबूत कन्वेक्टिव एक्टिविटी का नतीजा है, जो बहुत ज्यादा नमी, दिन में तेज गर्मी और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में चल रहे कई वेदर सिस्टम के इंटरेक्शन से हो रही है। इस प्री-मानसून पीरियड में गरज के साथ बारिश होना कोई आम बात नहीं है। लेकिन बड़े पैमाने पर होने और 100 kmph की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कॉम्बिनेशन से पेड़ गिरने, टेम्परेरी स्ट्रक्चर को नुकसान, बिजली की दिक्कत और ट्रैफिक में रुकावट का खतरा काफी बढ़ जाता है।
यह गरज के साथ बारिश की एक्टिविटी दिल्ली में टेम्परेचर में भारी गिरावट के ठीक एक दिन बाद आई है, जब पंजाब से हरियाणा होते हुए नेशनल कैपिटल रीजन में एक स्क्वॉल लाइन आई थी। उस घटना से बारिश हुई और मौसम ठंडा हो गया, जिससे लंबे समय से चल रही चिलचिलाती गर्मी खत्म हो गई।
हिमाचल प्रदेश में 19 जून तक बारिश की आशंका
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने 19 जून तक पूरे राज्य में बारिश का अनुमान लगाया है। शिमला में मौसम विभाग ने रविवार को पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में अलग-अलग जगहों पर आंधी, बिजली गिरने और 30-50 kmph की तेज हवाओं के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कांगड़ा जिले के गुलेर में शनिवार को सबसे अधिक 66.8 mm बारिश हुई। इसके बाद रायपुर मैदान (ऊना) में 47.4 mm, सोलन में 43 mm, कांगड़ा में 28.1 mm, अघार (हमीरपुर) में 25.4 mm, पच्छाद (सिरमौर) में 25 mm, धर्मशाला में 23.1 mm, ऊना में 20.6 mm और मेहरे बरसर (हमीरपुर) में 10 mm बारिश हुई।