Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार-पांच दिनों में केरल में इंट्री ले सकता है। अगर मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से पहला मौका होगा जब देश के मेनलैंड पर इतनी जल्दी मानसून ने दस्तक दी हो। वैसे मौसम विभाग ने इस साल मानसूनी सीजन में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
