Big Relief For Flyers: हवाई यात्रा करने वालों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अक्सर देखा जाता है कि एयरलाइंस वेब चेक-इन या सीट सिलेक्शन के नाम पर यात्रियों से मोटे पैसे चार्ज करती हैं। अब नागरिक विमानन मंत्रालय(DGCA) ने इन अतिरिक्त शुल्कों पर लगाम लगाते हुए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। DGCA नई गाइडलाइंस के अनुसार अब किसी भी फ्लाइट की कम से कम 60 प्रतिशत सीटें ऐसी होनी चाहिए, जिन्हें यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के चुन सकें।
60% सीटों के लिए नहीं देना होगा पैसा, एक साथ बैठ सकेंगे परिवार
मंत्रालय ने DGCA के जरिए सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए है कि, किसी भी फ्लाइट की कम से कम 60 प्रतिशत सीटें यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चुन सकें। इसका उद्देश्य हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए सस्ता और पारदर्शी बनाना है, ताकि यात्रियों पर सीट चुनने का आर्थिक बोझ न पड़े।
अक्सर एक ही PNR पर बुक किए गए परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीटें दे दी जाती हैं। नई गाइडलाइंस में इसका समाधान किया गया है। अब एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर एक साथ या आसपास की सीटें दी जाएंगी।
खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्र के लिए नए नियम
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों को और सरल बनाया गया है। खिलाड़ियों और संगीतकारों के लिए उनके उपकरणों जैसे- क्रिकेट किट या गिटार को ले जाने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया जाएगा। एयरलाइंस को अब पालतू जानवरों को साथ ले जाने के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां बनानी होंगी, ताकि यात्रियों को कोई भ्रम न रहे।
एयरपोर्ट पर मिलेंगी नई सुविधाएं
UDAN यात्री कैफे: किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए।
Flybrary: किताबों तक मुफ्त पहुंच के लिए फ्लाईब्रेरी बनाया जाएगा।
फ्री वाई-फाई: देश भर के हवाई अड्डों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।