Get App

Kandhamal Crime News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश, फिर बनाया अश्लील वीडियो, हाथ-पांव बांधकर जंगल में छोड़ा

ओडिशा के कंधमाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अपहरण और यौन उत्पीड़न के बाद जंगल में अकेले एक रात गुजारनी पड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 7:31 AM
Kandhamal Crime News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश, फिर बनाया अश्लील वीडियो, हाथ-पांव बांधकर जंगल में छोड़ा
ओडिशा में बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश

Kandhamal Crime News: ओडिशा के कंधमाल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अपहरण और यौन उत्पीड़न के बाद जंगल में अकेले एक रात गुजारनी पड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

यह घटना बेलघर पुलिस थाना क्षेत्र में घटी। शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की अकेले नहर के किनारे गई थी, तभी उसके गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास के जंगल में ले गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब नाबालिग लड़की ने विरोध किया, तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसका नग्न वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर उसे बुरी तरह पीटा, उसका मुंह कपड़े से बांध दिया और  उसके हाथ-पांव रस्सी से बांधकर उसे जंगल में ही छोड़ दिया

रात भर के भयानक अनुभव के बाद लड़की भागने में कामयाब रही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें