India AI Impact Summit 2026: 18 फरवरी के लिए AI इम्पैक्ट समिट की नई गाइडलाइंस जारी, टाइमिंग, पार्किंग सहित जानिए पूरी डिटेल्स

India AI Impact Summit: AI इम्पैक्ट समिट के शुरुआती दो दिनों में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है। वेन्यू पर पार्किंग बहुत सीमित है। खुद की गाड़ी लाने वालों के लिए पुराना किला, चिड़ियाघर और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों से भारत मंडपम के गेट नंबर 4 तक पहुंचाने के लिए शटल बसें चलाई जाएंगी

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
18 फरवरी के लिए समिट के अलग-अलग हिस्सों के लिए समय सीमा तय कर दी गई है

AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के तीसरे दिन यानी 18 फरवरी के लिए सरकार ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी का मकसद समिट में आने वाले डेलीगेट्स, मीडिया और आगंतुकों को ट्रैफिक और समय के बदलावों की जानकारी देना है। अगर आप आज इस समिट का हिस्सा बनने वाले हैं, तो समय और एंट्री गेट्स के इन नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

क्या है टाइमिंग?

18 फरवरी के लिए समिट के अलग-अलग हिस्सों के लिए समय सीमा तय कर दी गई है:


भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर: यहां सत्र सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगे। सभी कॉमन एरिया दोपहर 3:30 बजे तक खाली करने होंगे।

भारत मंडपम एक्सपो एरिना: प्रदर्शनी देखने वालों के लिए यह रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा।

सुषमा स्वराज भवन: यहां की टाइमिंग सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक है।

ट्रैफिक और पार्किंग का विशेष इंतजाम

आईटीपीओ के आसपास शाम 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक बीच-बीच में ट्रैफिक प्रतिबंध लग सकते हैं। वेन्यू पर पार्किंग बहुत सीमित है। खुद की गाड़ी लाने वालों के लिए पुराना किला, चिड़ियाघर और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों से भारत मंडपम के गेट नंबर 4 तक पहुंचाने के लिए शटल बसें चलाई जाएंगी। परिसर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गोल्फ कार्ट्स की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन गेट्स से मिलेगी एंट्री

समिट में पहुंचने के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए अलग गेट तय किए गए है:

मेट्रो से आने वाले: गेट नंबर 10 का उपयोग करें (सुबह 8:00 से शाम 4:30 बजे तक)।

कैब या कार ड्रॉप-ऑफ: गेट नंबर 4 से एंट्री होगी।

मीडिया कर्मी: मीडिया के लिए गेट नंबर 5A सुबह 8:00 बजे से खुला रहेगा।

सुषमा स्वराज भवन: यहां आने वाले पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए गेट नंबर 2 से प्रवेश होगा।

डेलीगेट्स के लिए जरूरी सलाह

सरकार ने सभी डेलीगेट्स को सलाह दी है कि पार्किंग की किल्लत से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो या कैब का अधिक से अधिक उपयोग करें। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी आगंतुकों से सुरक्षाकर्मियों और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। अपनी यात्रा का प्लान समिट के निर्धारित समय के अनुसार ही बनाएं ताकि भीड़ से बचा जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।