भारत'गोल्डीलॉक्स मोमेंट'में आ रहा नज़र,मज़बूत आर्थिक विकास और दुनिया भर में बढ़ता भरोसा ही इसकी पहचान - ICICI के CEO

ICICI के CEO के संदीप बख्शी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) जम्मू के नौवें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मज़बूत स्थिरता और दुनिया भर में बढ़ते भरोसे के कारण भारत 'गोल्डीलॉक्स मोमेंट'में नज़र आ रहा है

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
संदीप बख्शी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हालांकि यह देश अपार अवसर प्रदान करता है,फिर भी निरंतर सफलता,दृढ़ता,अनुकूलनशीलता और सही नजरिए पर निर्भर करती है

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जम्मू के नौवें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए ICICI बैंक के CEO संदीप बख्शी ने गुरुवार को कहा कि भारत एक "गोल्डीलॉक्स मोमेंट" में है,जिसकी पहचान मज़बूत आर्थिक विकास और बढ़ते वैश्विक भरोसे से होती है। यह एक संतुलित और लचीले आर्थिक माहौल को दिखाता है। उन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में इनोवेशन को प्रोत्साहित करने में भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (जिसमें आधार और UPI शामिल हैं। की भारी सकारात्मक बदलाव लाने वाली भूमिका पर प्रकाश डाला।

दीक्षांत समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के कुल 520 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसमें MBA प्रोग्राम के 289 छात्र, MBA (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और हेल्थकेयर मैनेजमेंट) के 77, Executive MBA के 31, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) के 123 और IPM के तीसरे बैच (2023-2026) के 121 छात्र शामिल थे। यह संस्थान और उसके स्टेक होल्डरें के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण था।

बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर बख्शी ने कहा,“भारत अभी एक ‘गोल्डीलॉक्स मोमेंट’ में है,जहां मज़बूत आर्थिक विकास,मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता और दुनिया भर में बढ़ता भरोसा एक संतुलित और टिकाऊ तरीके से एक साथ नजर आ रहे हैं।”


बैंकिंग इंडस्ट्री के विकास पर बात करते हुए,उन्होंने पारंपरिक मॉडलों से हटकर टेक्नोलॉजी-आधारित,डेटा-सेंट्रिक सिस्टमस की ओर हुए बदलाव का ज़िक्र किया,जो भरोसे और बेहतर गवर्नेंस की बुनियाद पर बना हैं।

अपने व्यापक अनुभव के आधार पर,उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हालांकि यह देश अपार अवसर प्रदान करता है,फिर भी निरंतर सफलता दृढ़ता,अनुकूलनशीलता और सही नजरिए पर निर्भर करती है।

उन्होंने इंस्टीट्यूट,फेकल्टी और परिवारों के प्रति अपनी सराहना व्यक्त की और स्नातकों को भारत की निरंतर आर्थिक वृद्धि तथा वैश्विक उत्थान में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

IIM जम्मू के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन,पद्म श्री मिलिंद पी. कांबले ने कहा कि भारत का उदय केवल एक बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक ही सीमित नहीं है,बल्कि इसका उद्देश्य मज़बूत उद्योगों का निर्माण करना,AI साक्षरता को बढ़ावा देना और शिक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जोड़ना है।

 

April RBI policy : दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं, महंगाई और ग्रोथ के बीच संतुलन पर होगा फोकस

 

Loan Moratorium : ईरान युद्ध और एनर्जी संकट के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, MSMEs को लोन चुकाने से मिलेगी राहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।