Get App

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली, 250 CCTV कैमरों से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने 12 एकड़ में फैले रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा आने-जाने वाले सभी रास्तों पर निगरानी रखी जाएगी। आइए जानते हैं रैली को लेकर कैसी है दिल्ली पुलिस की तैयारी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 11:23 AM
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली, 250 CCTV कैमरों से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिए करीब 200 से 250 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक 1 नवंबर को रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने वाली है। रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे मैदान में 200 से 250 हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे लगाए गए। वहीं इस पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां से पुलिस अधिकारी रैली में होने वाली हर हलचल पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, भीड़ को संभालने और किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था भी की गई है। आइए जानते हैं रैली को लेकर कैसी है दिल्ली पुलिस की तैयारी

SIR में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन

ये रैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित की जा रही है। SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है। रैली को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने 12 एकड़ में फैले रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैदान में बैग की जांच करने वाली मशीनें, मेटल डिटेक्टर और बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, आने-जाने वाले सभी रास्तों पर निगरानी रखी जाएगी। भीड़ को संभालने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की विशेष टीमें भी तैनात रहेंगी।

चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें