लगभग दो दशकों तक रुक-रुक कर चली बातचीत के बाद, भारत और यूरोपीय संघ ने आखिरकार एक महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत पूरी कर ली है, जिसे "मदर ऑफ ऑल डील्स" कहा जा रहा है। लंबी चर्चा और आखिरी समय में हुए समझौतों के बाद यह डील तय हुई है। इससे दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।
