ओमान वाले खाएंगे बनारस के बिस्किट, जा रही है 40 मीट्रिक टन की खेप

बिस्किट की यह खेप वाराणसी स्थित मैन्युफैक्चरर-एक्सपोर्टर तिरुपति बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भेजी जा रही है। यह कदम ओमान में प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के निर्यात की बढ़ती संभावना को दिखाता है

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 12:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के वाणिज्य मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी किया है।

भारत से ओमान को 40 मीट्रिक टन बिस्किट जाने वाले हैं। यह एक्सपोर्ट उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक कंपनी कर रही है। दोनों देशों के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्त व्यापार समझौते) के लागू होने के बाद यह भारत से ओमान को बिस्किट का पहला शिपमेंट है। यह कदम ओमान में प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के निर्यात की बढ़ती संभावना को दिखाता है। देश के वाणिज्य मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी किया है।

कहा है कि बिस्किट की यह खेप वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगी और कस्टम्स क्लीयरेंस के लिए कानपुर के इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) जाएगी। इसके बाद इसे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) ले जाया जाएगा, जहां से इसे ओमान भेजा जाएगा।

कौन सी कंपनी है एक्सपोर्टर


बिस्किट की यह खेप वाराणसी स्थित मैन्युफैक्चरर-एक्सपोर्टर तिरुपति बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भेजी जा रही है। यह पहल क्षेत्र की प्रोसेस्ड फूड इंडस्ट्री को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने और उत्तर प्रदेश के वैल्यू एडेड फूड प्रोडक्ट्स की वैश्विक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के फ्रेमवर्क के अंतर्गत भारत और ओमान के बीच मजबूत होते व्यापार और आर्थिक संबंधों के मद्देनजर निर्यात का महत्व और भी बढ़ जाता है।

उम्मीद है कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों, खासकर कृषि और प्रोसेस्ड फूड क्षेत्रों के निर्यातकों के लिए अधिक बाजार पहुंच को सरल बनाएगा और नए अवसर लाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में ओमान के बाजार में अतिरिक्त खेप भेजने की योजना है।

बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें! आम आदमी को लग सकता है बड़ा झटका, वेनेजुएला में भयंकर तबाही से मंडराया बड़ा खतरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।