LPG संकट के बीच आई बड़ी खुशखबरी, होर्मुज पार कर आया शिवालिक टैंकर...दूर होगा गैस संकट!

भारत का एलपीजी टैंकर एलपीजी टैंकर शिवालिक, जिसे भारतीय नौवहन निगम (Shipping Corporation of India) संचालित करती है, क़तर के रास लफ़ान (Ras Laffan) से रवाना होकर सुबह करीब 9 बजे मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पहुंचा। पश्चिम एशिया में ईरान के अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे तनाव के कारण होमुर्ज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगी हुई थी

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर शिवालिक (Shivalik LPG Carrier) भारत पहुंच गया है। एलपीजी टैंकर शिवालिक भारत के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। यह टैंकर होमुर्ज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पार करके आया है और इसमें कतर से करीब 40,000 मीट्रिक टन कुकिंग गैस लाई गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण देश में एलपीजी सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है, ऐसे में इस गैस की खेप को बेहद जरूरी डिलीवरी माना जा रहा है।

भारत पहुंचा LPG टैंकर

भारत का एलपीजी टैंकर एलपीजी टैंकर शिवालिक, जिसे भारतीय नौवहन निगम (Shipping Corporation of India) संचालित करती है, क़तर के रास लफ़ान (Ras Laffan) से रवाना होकर सुबह करीब 9 बजे मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पहुंचा। पश्चिम एशिया में ईरान के अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे तनाव के कारण होमुर्ज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगी हुई थी। हालांकि नई दिल्ली और तेहरान के बीच हुई कूटनीतिक बातचीत के बाद ईरान ने ‘शिवालिक’ और दूसरे टैंकर नंदा देवी LPG टैंकर (Nanda Devi LPG Tanker) को वहां से गुजरने की विशेष अनुमति दे दी। इसके बाद इंडियन नेवी ने इन दोनों जहाज़ों को इस संवेदनशील समुद्री रास्ते से सुरक्षित निकालकर भारत तक पहुंचाया।


जंग के बीच फंसे हैं  कई जहाज

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के दौरान फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में भारत के झंडे वाले करीब 24 जहाज फंस गए हैं। अब इनमें से दो जहाज सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। एलपीजी टैंकर नंदा देवी LPG टैंकर के 17 मार्च को कांडला पोर्ट (Kandla Port) पहुंचने की उम्मीद है। ‘नंदा देवी’ और एलपीजी टैंकर शिवालिक मिलकर करीब 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे हैं, जिससे लगभग 68 लाख घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं। बता दें कि भारत में रोजाना करीब 55 लाख एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती है।

भारत में ईरान के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही (Abdul Majid Hakim Ilahi) ने कहा है कि, भारतीय जहाजों को होमुर्ज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच एलपीजी संकट से जूझ रहे लाखों भारतीय परिवारों के लिए सोमवार को गैस से भरे जहाज़ के भारत पहुंचने को बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे अब गैस सिलेंडरों की सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है और जल्द ही ये सिलेंडर लोगों के घरों तक पहुंच सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।