PM मोदी ने एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दोहराया है। UP के ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने कहा आत्मनिर्भरता अपनाकर भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। हमारा मंत्र आत्मनिर्भर भारत है। दूसरों पर निर्भरता का असर ग्रोथ पर पड़ता है। भारत को अब दूसरों पर निर्भरता मंजूर नहीं। भारत को अब आत्मनिर्भर बनाना ही होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इनोवेशन के बिना दुनिया ठहर जाती है। हम अब चारों ओर स्वदेशी की भावना का अनुभव कर रहे हैं। इसमें क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। स्वदेशी उत्पादों की क्वालिटी में लगातार सुधार हो रहा है। सरकार ने ग्रोथ में रुकावट पैदा करने वाले कई नियम हटाए हैं। दूसरों पर निर्भर रहने का मतलब है हमेशा विवश रहना। भारत को अब किसी पर निर्भर रहना मंजूर नहीं है। भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है। कई रुकावटों के बावजूद भारत की ग्रोथ आकर्षक है।
भारत में निवेश करना सबसे आकर्षक डील है। पीएम ने कहा कि देश में AK 203 राइफल मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू होगी। रूस के सहयोग से AK 203 राइफल बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में निवेश करना सबसे आकर्षक डील है।
पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं, पुर्जे-पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो, हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, और यूपी इसमें भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। आज, भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म की प्रतिबद्धता के साथ अपने उद्योग, व्यापारियों और नागरिकों के साथ खड़ा है। 22 सितंबर को जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लागू हुए। जीएसटी में ये बदलाव ढ़ाचागत सुधार हैं जो भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे। इससे जीएसटी रजिस्ट्रेशन सरल होगा। टैक्स विवाद कम होंगे और एमएसएमई को तेजी से रिफंड मिलेगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज भारत 2047 तक विकसित होने की लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। दुनिया में हो रहे संघर्षों और अनिश्चितता के बावजूद, भारत की ग्रोथ आकर्षक है। संकट हमें गुमराह नहीं करते, हम उस स्थिति में भी, हम नई दिशाएं खोजते हैं। इसलिए, इन परेशानियों के बीच, आज भारत आने वाले दशकों की नींव को मजबूत कर रहा है। हमारा संकल्प, हमारा मंत्र है - 'आत्मनिर्भर भारत'
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।