पहलगाम हमले के बाद बिगड़े भारत पाकिस्तान के संबंधों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। पंंजाब के फिरोजपुर में BSF के जवान गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान की तरफ चला गया, जिसे पाकिस्तानी रेंजर ने पकड़ लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवान को छुड़ाने के लिए BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मीटिंग भी चल रही है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह गलती से पंजाब की सीमा पार कर गया था। उसकी रिहाई के लिए दोनों बलों के बीच बातचीत चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया। जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल थी। वह किसानों के साथ था, जब वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा और रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया।
अधिकारियों ने बताया कि BSF जवान की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए दोनों फोर्स के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
ये जवान कंटीली तार के दूसरी तरफ नो मैन्स लैंड में फसल काट रहे, किसानों पर नजर रख रहा था। BSF जवान गलती से सीमा पार कर गया था।
इस इलाके में जीरो लाइन से पहले किसानों को स्पेशल परमिट लेकर खेती करने की अनुमति है। फसल की बुआई और कटाई के दौरान उनके साथ BSF के जवान तैनात रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है। जीरो लाइन से काफी पहले कंटीली तारें लगी होती हैं।
जीरो लाइन पर सिर्फ पिलर लगे हैं। पाकिस्तान ने अपनी तरफ कंटीले तार नहीं लगाए हैं। इस कारण सैनिक गलती से जीरो लाइन पार कर गया और गर्मी के कारण पाकिस्तानी सीमा में पेड़ की छांव में जाकर बैठ गया
ये घटना ऐसे समय हुई है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीत तनाव और भी गहरा गया, जिसमें भारत ने आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं।