पाकिस्तान के हमले की आशंका से भारत के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

अगर आप भी सफर करने वाले हैं तो यह लिस्ट जरूर देखें। साथ ही अपने एयरपोर्ट पर फोन करके जरूर नई जानकारी लें। और बंद हुए सभी 32 एयरपोर्ट की लिस्ट जरूर चेक करें ताकि आपको एयरपोर्ट पहुंचकर कोई दिक्कत ना हो

अपडेटेड May 10, 2025 पर 7:04 AM
Story continues below Advertisement
India Pakistan War: पाकिस्तान के हमलों की आशंका से भारत सरकार ने 32 एयरपोर्ट्स बंद किया

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। इनमें श्रीनगर और अमृतसर के एयरपोर्ट भी शामिल हैं। सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने जानकारी दी है कि ये सभी एयरपोर्ट 15 मई तक बंद रहेंगे।

एयरोपोर्ट्स अथॉरिटी (AAI) और एविएशन अथॉरिटी ने देश के 32 एयरपोर्ट्स के लिए NOTAM जारी किया है। NOTAM के मायने हैं नोटिस टू एयरमैन। जिन एयरपोर्ट्स के लिए NOTAM जारी किया जाता है वहां उड़ान पूरी तरह बंद कर दी जाती है।

बंद होने वाले एयरपोर्ट्स की लिस्ट में 8 नए नाम


सरकार ने अपने नए आदेश में जिन एयरपोर्ट्स को बंद किया है उनमें अडंपुर, अंबाला, अवंतीपुर, भुज, हिंडन, जोधपुर, कांडला और थॉइसे शामिल हैं। इसके साथ ही पहले से जो एयरपोर्ट बंद हैं वो बंद ही रहेंगे। इससे पहले लुधियाना, जामनगर, जैसलमेर, शिमला, पठानकोट और श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद किया जा चुका है।

अभी तक कुल मिलाकर 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक के लिए बंद हैं। इसका असर पैसेंजर और कमर्शियल फ्लाइट्स पर रहेगा।

यहां चेक कीजिए बंद एयरपोर्ट्स की पूरी लिस्ट

अडंपुर

अंबाला

अमृतसर

अवंतीपुर

बठिंडा

भुज

बीकानेर

चंडीगढ़

हलवाड़ा

हिंडन

जैसलमेर

जम्मू

जामनगर

जोधपुर

कांडला

कांगड़ा (गग्गल)

केशोद

किशनगढ़

कुल्लू मनाली (भुंतर)

लेह

लुधियाना

मुंद्रा

नालिया

पठानकोट

पटियाला

पोरबंदर

राजकोट (हिरासर)

सरसावा

शिमला

श्रीनगर

थॉइसे

उत्तरलाई

एयरपोर्ट बंद होने के बाद यात्री क्या करें?

अगर आप भी सफर करने वाले हैं तो यह लिस्ट जरूर देखें। साथ ही अपने एयरपोर्ट पर फोन करके जरूर नई जानकारी लें। क्योंकि भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई नए एयरपोर्ट्स बंद की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। सरकार ने पाकिस्तान की तरफ से हमले की आशंका के कारण इन एयरपोर्ट्स को बंद किया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा हो सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।