Get App

बस एक गलती और PAK के खिलाफ ग्राउंड एक्शन को तैयार थी भारतीय सेना...ऑर्मी चीफ का बड़ा खुलासा

आर्मी चीफ के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने करीब 100 पाकिस्तानी लोगों को मार गिराया। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल 7 मई को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया थासे , जिसमें 25 पर्यटक और एक पोनी ऑपरेटर की जान गई थी। इसके बाद की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 2:23 PM
बस एक गलती और PAK के खिलाफ ग्राउंड एक्शन को तैयार थी भारतीय सेना...ऑर्मी चीफ का बड़ा खुलासा
भारतीय सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

भारतीय सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अगर पाकिस्तान की ओर से कोई भी गलत कदम उठाया जाता, तो भारतीय सेना जमीनी कार्रवाई शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि भारत ने इस दौरान पारंपरिक सैन्य कार्रवाई की सीमा को पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ाया है, ताकि किसी भी स्थिति का मजबूती से जवाब दिया जा सके।

 ग्राउंड एक्शन को तैयार थी भारतीय सेना

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जनरल द्विवेदी ने कहा कि उन 88 घंटों में सेना की तैनाती और तैयारियां इस तरह की गई थीं कि अगर पाकिस्तान की ओर से कोई भी हरकत होती, तो भारतीय सेना तुरंत जमीनी ऑपरेशन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार थी। आर्मी चीफ ने बताया कि पहले के आकलन में माना जा रहा था कि पारंपरिक सैन्य कार्रवाई की गुंजाइश कम होती जा रही है और हालात जल्दी ही छोटे संघर्ष से गंभीर स्तर तक पहुंच सकते हैं। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ओर से दिए गए जवाब ने ज़मीनी हकीकत को अलग ही तरीके से सामने रखा और दिखा दिया कि देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें