India Weather Report : राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के 14 राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं अगले चार दिनों में देश के किन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नया मौसम अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी के साथ हीटवेव चल सकती है। हालांकि, कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने की भी संभावना है। 26 अप्रैल को जारी आईएमडी की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, इस समय हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है। यानी आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री और बढ़ सकता है। 25 और 26 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने 25 और 28 अप्रैल के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है क्योंकि इन दिनों गर्म हवाएं चलने की संभावना है। सप्ताह के आखिर तक तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों तक हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में 29 अप्रैल तक अलर्ट बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि झारखंड के सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 26 अप्रैल तक लू का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे गर्मी काफी तेज हो गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने गर्मी से प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सीधे धूप में न निकलें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो टोपी, गीले कपड़े या छाता जैसे चीजों का इस्तेमाल जरूर करें ताकि खुद को लू से बचाया जा सके। वहीं, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश जैसे कुछ दक्षिणी राज्यों में 26 अप्रैल तक गर्म और उमस भरी मौसम बना रह सकता है।