पाकिस्तान का न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा हिंदुस्तान: PM Modi की सख्त चेतावनी

PM Modi Address to Nation: PM ने कहा कि भारत कोई भी कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा और आतंकियों को जबाव देगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइले भारत के सामने तिनके सी बिखर गई

अपडेटेड May 12, 2025 पर 8:35 PM
कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत : PM Modi

PM Modi on Nuclear Weapon: ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,  पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत निर्णायक कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि भारत कोई भी कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा और आतंकियों को जबाव देगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइले भारत के सामने तिनके सी बिखर गई। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में नष्ट कर दिया। फिर भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के सीने पर वार किया। पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह किया कि उसको खुद में विश्वास नहीं हुआ।

मेड इन इंडिया हथियारों से चटाई धूल 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने हर युद्ध के मैदान पर पाकिस्तान को धूल चटाई है। न्यू एज वॉरफेयर में भी हमने श्रेष्ठता सिद्ध की है। मेड इन इंडिया हथियारों की प्रामणिकता सिद्ध हुई। पाकिस्तान जिस तरह आतंक को खाद पानी दे रहा उस तरह वह पाकिस्तान को खत्म कर देगा।


पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते

पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करना होगा। टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।