Mumbai : स्कूल जा रहे थे बच्चे, तभी बस पर मौत बनकर टूटा पेड़...एक छात्र की मौत

मंगलवार दोपहर मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोड नंबर-11 पर एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। इस हादसे में 11 साल के विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय स्कूल बस में कुल 12 बच्चे सवार थे। पेड़ गिरते ही बस के कंडक्टर और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 6:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि, मंगलवार 30 जून को मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। यह घटना चेंबूर के रोड नंबर-11 पर हुई। उस समय स्कूल बस में 12 बच्चे सवार थे। हादसे के तुरंत बाद बस के कंडक्टर और आसपास मौजूद लोगों ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया। उनकी मदद से सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके कुछ देर बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्कूल बस पर गिरा पेड़


मंगलवार दोपहर मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोड नंबर-11 पर एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। इस हादसे में 11 साल के विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय स्कूल बस में कुल 12 बच्चे सवार थे। पेड़ गिरते ही बस के कंडक्टर और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उनकी मदद से मुंबई फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके बाद घायल पांच छात्रों को इलाज के लिए पास के ज़ेन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि विहान श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई थीं और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के अनुसार, बाकी चार बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

घायलों से मिलने पहुंची मेयर

मुंबई की मेयर रितु तावड़े हादसे में घायल बच्चों और मृतक छात्र के परिजनों से मिलने ज़ेन अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है। मैं यहां मेयर के तौर पर नहीं, बल्कि एक मां के रूप में आई हूं। माता-पिता इतने सदमे में हैं कि कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। यूनिवर्सल स्कूल की बस में 13 बच्चे सवार थे। उनमें से 12 बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन दुख की बात है कि एक बच्चे की जान चली गई।"

मेयर ने आगे कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का दावा था कि इलाके के सभी पेड़ों की छंटाई की जा चुकी है। लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने पहले ही कई खतरनाक पेड़ों की शिकायत की थी। उन्होंने कहा, "अगर इस मामले में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उसकी पूरी जांच कराई जाएगी। हम चाहते हैं कि शहर के सभी पुराने पेड़ों का दोबारा सर्वे और सुरक्षा जांच हो। पेड़ों की छंटाई हुई थी, लेकिन अब उनका विस्तृत ऑडिट कराना जरूरी है। हम लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे हैं।"

लोगों ने लगाया ये आरोप

वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को पत्र लिखकर इलाके के खतरनाक पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी। उनका कहना है कि इस इलाके में पहले भी ऐसा हादसा हो चुका था, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।