Get App

'पहलगाम तक आतंक के पाप का घड़ा अब भर चुका था...', ऑपरेशन सिंदूर पर सेना ने दी ये बड़ी जानकारी

Operation Sindoor : मीडिया ब्रीफिंग में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की एयर डिफेंस कार्रवाई को हमें एक संदर्भ में समझने की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2025 पर 3:12 PM
'पहलगाम तक आतंक के पाप का घड़ा अब भर चुका था...', ऑपरेशन सिंदूर पर सेना ने दी ये बड़ी जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने लागातार दूसरे दिन मीडिया ब्रीफिंग कर की।

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने लागातार दूसरे दिन मीडिया ब्रीफिंग कर की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती में मौजूद रहे। सेना ने कहा कि, हमारी लड़ाई आतंक के खिलाफ थी पर पाकिस्तानी सेना ने इसे अपनी लड़ाई बना दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि, यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में इंटरफियर करने की कोशिश की। पाकिस्तानी सेना के इस कदम का हमने जवाब देने का फैसला किया। "

पाकिस्तान के ड्रोन का रहा बुरा हाल

मीडिया ब्रीफिंग में एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, "पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन और मानव रहित लड़ाकू एयर क्रॉफ्ट को भारत मनें  विकसित सॉफ्ट और हार्ड किल काउंटर-यूएएस सिस्टम और अच्छी तरह से ट्रेंड इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया।" उन्होंने आगे कहा कि, हमारे सारे सिस्टम समय की कसौटी पर खरी उतरीं और उनका डटकर मुकाबला किया। एक और खास बात देश में बने एयर डिफेंस सिस्टम , आकाश प्रणाली का शानदार प्रदर्शन रहा है। पिछले दशक में भारत सरकार से बजटीय और नीतिगत समर्थन के कारण ही शक्तिशाली AD वातावरण को एक साथ रखना और संचालित करना संभव हो पाया है।"

आतंक का भरा पाप का घड़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें