आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर काम हम मोबाइल पर ही कर लेते हैं। खाना ऑर्डर करना हो, टिकट बुक करना हो या पेमेंट करना, सब कुछ अब ऐप्स पर आसान हो गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक अहम बदलाव किया है। अब सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर अनारक्षित टिकट दिखाना पूरी तरह मान्य नहीं होगा। इसका मतलब है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान टिकट की हार्ड कॉपी साथ रखना जरूरी होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि फर्जी टिकट और धोखाधड़ी के मामले रोके जा सकें।
