महाराष्ट्र को रेलवे की बड़ी सौगात, पनवेल-कर्जत रूट पर अब नहीं अटकेगी ट्रेन! 10।86 किमी रेल ट्रैक होगा डबल

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में सेंट्रल रेलवे के 10.86 किमी लंबे चौक-कर्जत रेल खंड के दोहरीकरण के लिए ₹497 करोड़ मंजूर किए हैं। इससे 5 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चल सकेंगी।

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 1:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Indian Railway Project: भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ट्रेनों के परिचालन को आसान बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मध्य रेलवे के चौक-कर्जत रेल खंड (10.86 किलोमीटर) के दोहरीकरण को भारतीय रेलवे ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस पर कुल 497 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से फ्लाईओवर, बायपास, दोहरीकरण, तिहरीकरण और चौहरीकरण के लिए चलाए जा रहे अम्ब्रेला वर्क्स के तहत मंजूरी दी गई है।

पनवेल-चौक-कर्जत रूट पर बढ़ेगी यात्री और मालगाड़ियों की क्षमता

चौक-कर्जत सेक्शन वास्तव में पनवेल-चौक-कर्जत रूट का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। यह पूरा कॉरिडोर न सिर्फ यात्री ट्रेनों की आवाजाही के लिए बल्कि माल ढुलाई के लिहाज से भी काफी मायने रखता है। अभी इस 10.86 किमी लंबे ट्रैक पर सिंगल-लाइन होने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही में रुकावटें आती थीं। रेल लाइन के डबल हो जाने से इस रूट पर अतिरिक्त क्षमता तैयार होगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार और आवाजाही में काफी सुधार देखने को मिलेगा।


रोजाना चलेंगी 10 नई पैसेंजर ट्रेनें, मालगाड़ियों का इंतजार होगा खत्म

परियोजना के पूरा होने के बाद इस रूट पर रेल सेवाओं और माल ढुलाई की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। इस रेल खंड का काम पूरा होने के बाद दोनों साइड से रोजाना 5-5 अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेनें (यानी कुल 10 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें) चलाई जा सकेंगी। यह परियोजना हर साल 18.35 मिलियन टन (MTPA) अतिरिक्त माल यातायात को संभालने में भी कारगर साबित होगी। ट्रैक डबल होने से इस रूट पर मालगाड़ियों को बेवजह रोके रखने की समस्या खत्म होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।