घने कोहरे के मौसम में अक्सर रेल सेवाओं पर असर पड़ता है और ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। यात्रियों को सुविधा और समयबद्ध सेवा देने के लिए रेलवे बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब जोनल और मंडल स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि ट्रेनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। विशेष तौर पर दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, बनारस और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ट्रेनों की समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हैं। कोहरे के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए अतिरिक्त रेक की व्यवस्था की गई है।
