भारतीय रेलवे ने किराए में हल्की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, लेकिन ये बढ़ोतरी इस तरह से की गई है कि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े। ट्रेन का किराया बढ़ाए जाने को लेकर रेल मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की। भारतीय रेल ने 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए जनरल कैटेगरी के टिकट में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के नॉन एसी और सभी ट्रेनों के एसी क्लास के किराए में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी का का फैसला किया है।
