नए साल 2026 के आगमन के साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए नई टाइम टेबल लागू कर दी है। इस बदलाव के तहत उदयपुर से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली कई दर्जन प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये कदम मुख्य रूप से पटरियों के रखरखाव, समय पर संचालन और परिचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए समय-सारिणी में रात्रिकालीन, साप्ताहिक और दिन की ट्रेनों का समय अपडेट किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और समय की पाबंदी सुनिश्चित हो।
