आजकल कई लोगों ने व्लॉगिंग को अपनी फुल टाइम जॉब ही बना लिया है और अपने ऑफिस टाइम में भी लोग वीडियो बनाते हैं। वहीं अब भारतीय रेलवे ने ड्यूटी टाइम पर कर्मचारियों द्वारा ब्लॉगिंग और वीडियोग्राफी पर कोल लगा दी है। रेलवे कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान व्लॉगिंग करने व वीडियोग्राफी, लाइव स्ट्रीमिंग कर सोशल मीडिया में अपलोड करने पर चिंता जताई है। रेलवे ने इसे तय आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। साथ ही इसे जोखिम भरा बताते हुए, ऑफिशियल ड्यूटी में रुकावट, सुरक्षा में कमी, गोपनीयता का उल्लंघन और प्रोफेशनल छवि को नुकसान पहुंचाना माना है।
