Indigo Flight Emergency Landing: इंडिगो विमान की पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग! पटना से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, बड़ा हादसा टला

IndiGo Flight Emergency Landing: बुधवार यानी 9 जुलाई को पटना से नई दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अपने बिहार की राजधानी लौट आया। पक्षी से टकराने के बाद पटना एयरपर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान में 169 यात्री सवार थे। पक्षी से टकराने के कारण तकनीकी समस्याएं आई हैं। फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है।

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement
IndiGo Flight Emergency Landing: पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद विमान सुरक्षित उतर गया

IndiGo Flight Emergency Landingइंडिगो एयरलाइंस की पटना-दिल्ली उड़ान को पक्षी से टकराने के बाद बुधवार (9 जुलाई) सुबह बिहार की राजधानी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि पटना से नई दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अपने बिहार की राजधानी लौट आया। पक्षी से टकराने के बाद पटना एयरपर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान में 175 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद विमान सुरक्षित उतर गया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पक्षी से टकराने के कारण तकनीकी समस्याएं आई हैं। फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है।


एक अधिकारी ने बताया, "पटना से 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, जिसके बाद इंजन में तकनीकी खराबी आने से विमान पटना लौट आया।जानकारी के अनुसार, विमान की मरम्मत के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए निर्धारित उड़ान रद्द कर दी गई है।

इससे पहले मंगलवार को इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7295 में हवा में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसे तुरंत उतरना पड़ा। विमान को सुबह 6.35 बजे रवाना होना था। लेकिन इसने समय से थोड़ा पहले सुबह 6.28 बजे उड़ान भरी और इसे सुबह 8:30 बजे रायपुर पहुंचना था।

हालांकि, Flightradar24 के अनुसार, इसे इंदौर की ओर मोड़ दिया गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद उसने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया। इंदौर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लैंडिंग की अनुमति दी, जिससे फ्लाइट बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित रूप से उतर गया।

एयरपोर्ट अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह विमान इंदौर से उड़ान भरकर आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था। उन्होंने बताया कि यह हवाई जहाज मंगलवार सुबह 06:35 के आस-पास स्थानीय एयरपोर्ट से रवाना हुआ था।

इसके चंद मिनटों बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना देते हुए तकनीकी कारणों से इसे वापस एयरपोर्ट पर उतारा। अधिकारी ने विमान की तकनीकी खराबी का ब्योरा दिए बगैर दावा किया कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विमान में 51 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh Today: आज है 'भारत बंद', 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।