IndiGo की इंफाल जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: एयरलाइन के आधिकारिक बयान के अनुसार, आज दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान वापस उसके डिपार्चिंग एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें ये नहीं बताया गया कि विमान में कितने यात्री सवार थे

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 2:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IndiGo की इंफाल फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस दिल्ली लौटा विमान

एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की इंफाल जा रही फ्लाइट में हवा में ही कोई तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद उड़ान वापस दिल्ली लौट आई। इस विमान ने दिल्ली से ही उड़ान भरी थी और अब वापस दिल्ली में ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरलाइन के आधिकारिक बयान के अनुसार, आज दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान वापस उसके डिपार्चिंग एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इसमें कहा कि पायलटों ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर यू-टर्न लेने का फैसला किया। विमान की जरूरी जांच की गई और बाद में वो अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।


इस विमान में कितने यात्री सवार थे इसके बारे में अभी कुछ भी साफ नहीं है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "17 जुलाई 2025 को दिल्ली से इंफाल के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या 6E 5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद मामूली तकनीकी खराबी का पता चला।"

प्रवक्ता ने कहा, "एहतियाती कदम के तौर पर पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरने का फैसला किया।"

इंडिगो की फ्लाइट का इंजन खराब

ये घटना ऐसे समय आई, जब एक दिन पहले ही दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन खराब होने के कारण बुधवार रात मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

सूत्र ने बताया कि एयरबस A320 नियो विमान की इस फ्लाइट को रात 9:52 बजे आपात स्थिति में उतारा गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए विमान 6E 6271 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला।

एयरलाइन के अनुसार, विमान का रूट बदल कर उसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

सूत्र ने बताया, "दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6271 को इंजन में खराबी के कारण मुंबई की ओर मोड़ दिया गया और पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया।"

इंडिगो ने विमान में सवार लोगों की संख्या या समस्या की प्रकृति के बारे में जानकारी नहीं दी। एक वैकल्पिक उड़ान से यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया गया।

'PAN PAN PAN...'; दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग से पहले क्या कहा? प्लेन में डरावना था मंजर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।