'PAN PAN PAN...'; दिल्ली-गोवा इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग से पहले क्या कहा? प्लेन में डरावना था मंजर

Delhi-Goa Indigo Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान को इंजन में खराबी आ जाने के कारण मुंबई में इमरजेंसी स्थिति में उतारा गया। सूत्रों ने बताया कि एयरबस विमान को रात 9 बजकर 52 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया। फ्लाइट के पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग से पहले एक इंजन में खराबी के कारण 'पैन पैन पैन...' की आवाज लगाई थी

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
Delhi-Goa Indigo Flight Emergency Landing: इंडिगो की फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

Delhi-Goa Indigo Flight Emergency Landing: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6271 को बुधवार (16 जुलाई) रात को तकनीकी गड़बड़ी के चलते इमरजेंसी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6E6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग से पहले एक इंजन में खराबी के कारण 'पैन पैन पैन...' की आवाज लगाई थी। इसका मतलब एक इमरजेंसी मैसेज होता है जो किसी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत देता है।

190 से अधिक लोगों को लेकर एयरबस A320neo विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच में ही इंजन में आई खराबी के कारण इसे मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।


मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने अखबार को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इंडिगो का विमान भुवनेश्वर से लगभग 100 समुद्री मील उत्तर में उड़ान भर रहा था। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "पायलट ने इंजन नंबर 1 में खराबी के कारण "PAN PAN PAN" (एक इमरजेंसी मैसेज जो किसी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत देता है) घोषित किया।"

हालांकि, इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को डायवर्ट किया गया था। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, "16 जुलाई 2025 को दिल्ली से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा के लिए उड़ान भरते समय उड़ान 6E 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई में उतारा गया।

ये भी पढ़ें- Alaska earthquake: अमेरिका के अलास्का में आया 7.3 तीव्रता का भयंकर भूकंप! कई सेकंड तक हिलती रही धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

बुधवार रात करीब 9:32 बजे विमान के चालक दल ने विमान को मुंबई की ओर मोड़ने का अनुरोध किया। फिलहाल, एयरलाइन ने विमान में सवार यात्रियों की संख्या या खराबी के बारे में कुछ भी डिटेल्स जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।