Alaska earthquake: भयंकर भूकंप के झटकों से अमेरिका की धरती गुरुवार (17 जुलाई) को कई सेकंड तक हिलती रही। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, अमेरिका के अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के झटकों से अमेरिकी राज्य में हड़कंप मच गया। भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है, जो कि काफी खतरनाक संकेत है। यूएसजीएस ने बताया कि बुधवार (स्थानीय समय) को अलास्का के तट पर रिक्टर पैमाने पर भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार लगभग 12.37 बजे (2037GMT) आया। इसका केंद्र द्वीपीय शहर सैंड पॉइंट से 87 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, अधिकारियों ने भीषण भूकंप के बाद दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। अलास्का के पामर स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा, "सुनामी की पुष्टि हो गई है। इसके कुछ प्रभाव होने की आशंका है।"
चेतावनी में आगे कहा गया है कि यह अलर्ट दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप, कैनेडी एंट्रेंस, अलास्का (होमर से 40 मील दक्षिण-पश्चिम) से लेकर यूनिमक दर्रे, अलास्का (उनालास्का से 80 मील उत्तर-पूर्व) तक प्रशांत तटों के लिए जारी की गई है। अलास्का स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के बाद अब सुनामी की पुष्टि हो गई है। इसके कुछ प्रभाव भी पड़ने की आशंका है।
खबर लिखे जाने तक भूकंप से अब तक कितनी तबाही हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का के तटीय क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें कोडियाक जैसे कई तटीय शहर शामिल हैं, जो लगभग 5,200 लोगों की आबादी वाला एक महत्वपूर्ण स्थानीय केंद्र है।
सबसे पहले जिन जगहों पर भूकंप आने की आशंका है, उनमें सैंड पॉइंट है। यह अल्यूशियन द्वीप समूह के पोपोफ़ द्वीप पर स्थित लगभग 580 लोगों का एक छोटा सा गांव है। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत निवासियों को चेतावनी दी। उन्हें ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा।
इन भूकंपों में एंकोरेज शहर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई में सुनामी भी आई थी। इस आपदा में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके अलावा जुलाई 2023 में अलास्का प्रायद्वीप के पास 7.2 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप भी आया था।