IndiGo: दिसंबर 2025 में उड़ानों में हुई भारी देरी और अव्यवस्था के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने सीनियर मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल किया है। एयरलाइन ने कैप्टन रोहित रिख्ये को ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (OCC) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने जेसन हर्टर की जगह ली है, जो अब कंपनी से बाहर जा रहे है। यह कदम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने और सख्त कार्रवाई के दबाव के बाद उठाया गया है।
