Indore Dancing Cop Controversy: इंदौर के मशहूर 'डांसिंग कॉप' रंजीत सिंह का हुआ डिमोशन, मुंबई की महिला से अश्लील चैट में फंसे

Indore Dancing Cop Controversy: इंदौर के मशहूर ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर रंजीत सिंह रेड लाइट पर "मूनवॉक" डांस मूव्स की वजह से पूरे भारत में "डांसिंग कॉप" के नाम से मशहूर हैं। मुंबई की एक महिला की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उन्हें एक्टिंग हेड कांस्टेबल के पद से कांस्टेबल के पद पर डिमोशन कर दिया गया है

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
MP News: मुंबई की महिला के इंस्टाग्राम पर आरोपों के बाद इंदौर के 'मूनवॉक' करने वाले पुलिसकर्मी को डिमोट किया गया

Indore Dancing Cop Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर में 'डांसिंग कॉप' के नाम से मशहूर एक्टिंग हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह को सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता दिखाने के आरोप में कांस्टेबल के पद पर डिमोशन कर दिया गया है। रंजीत सिंह पर मुंबई की एक महिला से अश्लील चैट करने के लगे गंभीर आरोपों के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला के साथ अश्लील चैटिंग और उसे इंदौर बुलाने जैसे आरोप लगाए जाने के मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद रंजीत सिंह का डिमोशन कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को पिछले साल एक और विवादित मामले में फील्ड ड्यूटी से हटा दिया गया था। उन पर सोशल मीडिया पर एक महिला को गलत मैसेज भेजने का आरोप था। इस मामले में उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच चल रही है।

पुलिस का बयान


एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश दंडोतिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल सिंह को 2021 में पुलिस हेडक्वार्टर के आदेश पर एक्टिंग हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोट किया गया था।

उन्होंने कहा, "अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत, सिंह से उनका एक्टिंग हेड कांस्टेबल का पद छीन लिया गया है और उन्हें उनके मूल पद (कांस्टेबल) पर वापस भेज दिया गया है।" राजेश दंडोतिया ने बताया कि हाल ही में सिंह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। उनमें उनकी अनुशासनहीनता दिख रही थी। इसी सिलसिले में उन्हें डिमोट करने की यह कार्रवाई की गई है।

महिला को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप

राजेश दंडोतिया ने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला को गलत मैसेज भेजने के आरोप में सिंह के खिलाफ एक और मामले में डिपार्टमेंटल जांच चल रही है। पिछले साल एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सोशल मीडिया पर थोड़ी बातचीत के बाद पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उसे डायरेक्ट मैसेज भेजकर इंदौर आने को कहा। यहां तक ​​कि उसने यात्रा के लिए फ्लाइट टिकट का इंतजाम करने की भी पेशकश की।

'डांसिंग कॉप' की सफाई

इन आरोपों से इनकार करते हुए 'डांसिंग कॉप' ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने महिला पर मानहानि का आरोप लगाया। सिंह ने कहा था कि महिला एक हल्की-फुल्की बातचीत को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही थी। उन्होंने कहा कि शायद सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के इरादे से उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही थी।

ये भी पढ़ें- Sunetra Pawar: 'अजित दादा के परिवार के साथ खड़े हैं': देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के फैसले पर NCP का किया समर्थन

महिला के आरोपों के बाद सिंह को फील्ड ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइंस में अटैच कर दिया गया था। सिंह कई टेलीविजन कार्यक्रमों में दिखाई दे चुके हैं। वह अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की याद दिलाने वाले अपने "मूनवॉक" के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, इस डांस के दौरान उनके पैर किसी स्टेज पर नहीं, बल्कि इस भीड़भाड़ वाले शहर की बेहद व्यस्त सड़कों पर चलते हैं। वह अपने अलग अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।