Get App

नेपाल-भारत-श्रीलंका से जुड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने 10 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त कीं

NCB Drug Bust: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नेपाल, भारत और श्रीलंका के बीच संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लगभग 10 करोड़ रुपये के अवैध ड्रग्स जब्त किए गए और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 7:59 AM
नेपाल-भारत-श्रीलंका से जुड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने 10 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त कीं
नेपाल-भारत-श्रीलंका से जुड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

NCB Drug Bust: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नेपाल, भारत और श्रीलंका के बीच संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लगभग 10 करोड़ रुपये के अवैध ड्रग्स जब्त किए गए और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि NCB की चेन्नई और हैदराबाद क्षेत्रीय यूनिट द्वारा चलाए गए समन्वित अभियान में 77.6 किलोग्राम हशीश का तेल और 2 किलोग्राम चरस जब्त की गई। इसके अलावा दो कारें, एक मोटरसाइकिल और एक मछली पकड़ने वाली नाव भी जब्त की गई, जिनका इस्तेमाल ड्रग्स पहुंचाने के लिए किया जाता था।

यह ऑपरेशन 3 मार्च को शुरू हुआ, जब NCB की हैदराबाद यूनिट के अधिकारियों ने तेलंगाना में बेंगलुरु-हैदराबाद राजमार्ग पर रायकल टोल प्लाजा के पास एक टाटा सफारी स्टॉर्मे को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने उसमें खास तरीके से छिपाई गई 2 किलो चरस बरामद की। इस मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जांच से पता चला कि ये ड्रग्स काठमांडू से सोनौली सीमा के रास्ते भारत में तस्करी करके लाए गए एक बड़े माल का हिस्सा थे। आरोप है कि ड्रग्स को तमिलनाडु के थूथुकुडी पहुंचाने से पहले कई राज्यों से होकर ले जाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें