Get App

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय टैंकरों को रास्ता मिलने के दावे पर ईरान का पलटवार, बोला- 'नहीं मिलेगी छूट'

Iran-Strait of Hormuz: एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। सूत्रों ने संकेत दिया था कि दो भारतीय टैंकर 'पुष्पक' और 'परिमल' इस रणनीतिक रास्ते से बिना किसी रुकावट के निकल रहे हैं, जबकि ईरान ने भारतीय टैंकरों को किसी विशेष छूट या अनुमति देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 12:16 PM
होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय टैंकरों को रास्ता मिलने के दावे पर ईरान का पलटवार, बोला- 'नहीं मिलेगी छूट'
सूत्रों ने संकेत दिया था कि दो भारतीय टैंकर 'पुष्पक' और 'परिमल' इस रणनीतिक रास्ते से बिना किसी रुकावट के निकल रहे हैं

Strait of Hormuz: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' पर गहरा संकट छाया हुआ है। इस बीच भारतीय टैंकरों की आवाजाही को लेकर खबरें और ईरान का आधिकारिक रुख पूरी तरह अलग-अलग दिशा में इशारा कर रहे हैं।

दरअसल एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई बातचीत का बड़ा असर देखने को मिला है और ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। सूत्रों ने संकेत दिया था कि दो भारतीय टैंकर 'पुष्पक' और 'परिमल' इस रणनीतिक रास्ते से बिना किसी रुकावट के निकल रहे हैं, जबकि अमेरिका, यूरोप और इजरायल से जुड़े जहाजों पर अभी भी सख्त प्रतिबंध लागू हैं।

ईरान ने दावों का किया खंडन

हालांकि, इस राहत भरी खबर के साथ ही यह भी सामने आया कि ईरान ने आधिकारिक तौर पर इन दावों को स्वीकार नहीं किया है। ईरान ने भारतीय टैंकरों को किसी विशेष छूट या अनुमति देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें