Get App

ट्रेन में खाने-पीने की कीमतें अब होंगी पूरी तरह पारदर्शी, QR कोड से मिलेगी तुरंत जानकारी

Indian Railways: रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और ट्रेन में मिलने वाली सेवाओं को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए IRCTC ने नई पहल की है। इसका मकसद यात्रियों को बेहतर जानकारी देना और अनावश्यक शिकायतों को कम करना है। इस कदम से ऑन-बोर्ड सेवाओं में सुधार आएगा और यात्रियों का सफर अनुभव पहले से ज्यादा आसान व भरोसेमंद बनेगा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 8:32 AM
ट्रेन में खाने-पीने की कीमतें अब होंगी पूरी तरह पारदर्शी, QR कोड से मिलेगी तुरंत जानकारी
indian railways: IRCTC का लक्ष्य इस सिस्टम को आने वाले समय में देशभर की सभी ट्रेनों में लागू करने का है।

रेल यात्रियों की सुविधा और ट्रेन के अंदर मिलने वाली सेवाओं को ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए IRCTC ने एक नई पहल की है। इस कदम का मकसद यात्रियों को साफ-सुथरी जानकारी देना और सफर के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना है। अब ट्रेनों में काम करने वाले स्टाफ और फूड वेंडरों की पहचान और सेवाओं से जुड़ी जानकारी पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी होगी। अक्सर यात्रियों की शिकायत रहती है कि ट्रेन में खाने-पीने की चीजों के दाम स्पष्ट नहीं होते या तय कीमत से ज्यादा वसूले जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को सही जानकारी तुरंत मिल सके।

इस नई व्यवस्था से न सिर्फ यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि ऑन-बोर्ड सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। IRCTC की य पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य रेल यात्रा को पहले से ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

IRCTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. एके सिंह के मुताबिक, यात्री जैसे ही QR कोड स्कैन करेंगे, उनके मोबाइल पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का पूरा मेन्यू और उसकी आधिकारिक कीमतें दिखाई देंगी। इससे यात्रियों को यह स्पष्ट रहेगा कि किस चीज का कितना दाम है और ओवरचार्जिंग की गुंजाइश नहीं रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें