Get App

HDFC Bank के नए MD और CEO की तलाश, SBI के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का नाम भी चर्चा में

HDFC Bank के MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को खत्म हो रहा है। बैंक ने वीकेंड में घोषणा की कि वह बैंक के MD और CEO के तौर पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं। इस रोल के लिए इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों तरह के कैंडिडेट्स पर विचार किया जा रहा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 11:00 AM
HDFC Bank के नए MD और CEO की तलाश, SBI के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का नाम भी चर्चा में
HDFC Bank SBI के दूसरे मैनेजिंग डायरेक्टर्स को भी अगले MD और CEO बनने के लिए संभावित उम्मीदवारों के तौर पर देख रहा है।

HDFC Bank के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) शशिधर जगदीशन फिर से नियुक्ति नहीं चाहते हैं। लिहाजा बैंक ने नए MD और CEO की तलाश शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि बैंक के बोर्ड ने अगले MD और CEO के तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार खारा के नाम पर विचार किया है। CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि खारा से HDFC बैंक ने इस साल मार्च में अतानु चक्रवर्ती के पार्ट-टाइम चेयरमैन का पद छोड़ने के बाद इस पोजिशन के लिए भी संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

इसके बाद राजीव कुमार को पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया। HDFC बैंक SBI के दूसरे मैनेजिंग डायरेक्टर्स को भी अगले MD और CEO बनने के लिए संभावित उम्मीदवारों के तौर पर देख रहा है। 65 साल के खारा ने 7 अक्टूबर, 2020 से 28 अगस्त, 2024 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन के तौर पर काम किया है।

26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है जगदीशन का कार्यकाल

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC Bank के नए MD और CEO के पद को लेकर दिनेश कुमार खारा का कहना है, "मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और सच में इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।" HDFC Bank के MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को खत्म हो रहा है। बैंक ने वीकेंड में घोषणा की कि वह बैंक के MD और CEO के तौर पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं। जगदीशन बैंक के साथ लगभग 30 सालों से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें