Get App

TCS Nashik Case: TCS नासिक में जिस निदा खान को बताया जा रहा HR क्या वो टेलीकॉलर है? इस केस में आया नया ट्विस्ट!

TCS Nashik Conversion Case: टीसीएस नासिक यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोपों के बीच एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इस मामले में आरोपी बनाई गई निदा खान को लेकर परिवार ने कुछ नए दावे कर दिए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 12:53 PM
TCS Nashik Case: TCS नासिक में जिस निदा खान को बताया जा रहा HR क्या वो टेलीकॉलर है? इस केस में आया नया ट्विस्ट!
TCS नासिक में जिस निदा खान को बताया जा रहा HR क्या वो टेलीकॉलर है?

TCS Nashik Conversion Case: टीसीएस (TCS) नासिक यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोपों के बीच एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इस मामले में आरोपी बनाई गई निदा खान को लेकर अब तक जो दावे किए जा रहे थे, उनके उलट उनके परिवार ने कुछ नए दावे कर दिए हैं। अगर परिवार के दावों को सच मानें तो जिस निदा को 'HR हेड' बताकर वायरल किया जा रहा है, असल में उसकी सच्चाई कुछ और ही है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक बीपीओ यूनिट में महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे संगीन आरोपों ने पूरे देश को हिला दिया है। इसे लेकर नासिक में जबर्दस्त तनाव है और बीते दिनों कंपनी के कैंपस में तोड़फोड़ की कोशिश तक हुई है। हालात ऐसे हैं कि तमाम संगठन यहां धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और कंपनी के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है। इस बीच कंपनी की इस यूनिट में इस मामले में नामजद आठ आरोपियों में से एक निदा खान को लेकर अब तक जो खबरें आ रही थीं, उनके पीछे की कहानी अब बदलती नजर आ रही है।

HR हेड या टेलीकॉलर? क्या है सच्चाई

अब तक इस मामले की आरोपी निदा खान को नासिक यूनिट का HR हेड बताया जा रहा था। निदा के परिवार ने इसके उलट दावा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का दावा है कि निदा बीपीओ की सेल्स टीम में एक मामूली टेलीकॉलर के रूप में काम करती है। वह कॉमर्स ग्रेजुएट है और फिलहाल कॉरेस्पॉन्डेंस के जरिए MBA की पढ़ाई कर रही है। उसने दिसंबर 2021 में कंपनी जॉइन की थी और वह कोई सीनियर कर्मचारी नहीं है। उसका कभी भी HR टीम से कोई वास्ता नहीं रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें