Get App

नागपुर के स्टूडेंट को मिला अबू धाबी में एग्जाम सेंटर, Re-NEET 2026 से पहले NTA की बड़ी गड़बड़ी

Re-NEET UG 2026 परीक्षा से पहले एक बड़ी और चौंका देने वाली गड़बड़ी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के एक कैंडिडेट को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की गलती के कारण भारत की जगह अबू धाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र दे दिया गया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 11:37 AM
नागपुर के स्टूडेंट को मिला अबू धाबी में एग्जाम सेंटर, Re-NEET 2026 से पहले NTA की बड़ी गड़बड़ी
Re-NEET 2026 से पहले NTA की बड़ी गड़बड़ी

Re-NEET UG 2026: रविवार, 21 जून को होने वाली Re-NEET UG 2026 परीक्षा से पहले एक बड़ी और चौंका देने वाली गड़बड़ी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के एक कैंडिडेट को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की गलती के कारण भारत की जगह अबू धाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र दे दिया गया। जिसके बाद से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बता दें की कैंडिडेट, अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने जब आधिकारिक वेबसाइट से अपना Re-NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें परीक्षा केंद्र अबू धाबी का एक स्कूल लिखा हुआ था। जिसके बाद उसे इस गड़बड़ी का पता चला।

नागपुर के लिए किया था आवेदन, लेकिन विदेश में मिला सेंटर

खबरों के अनुसार, अब्दुल्ला ने नागपुर से परीक्षा के लिए अप्लाई किया था और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें देश के अंदर ही कोई टेस्ट सेंटर मिलेगा। लेकिन एडमिट कार्ड में विदेश का सेंटर देखकर वह हैरान रह गए। सबसे बड़ी समस्या यह है कि अब्दुल्ला के पास पासपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में उनके लिए अबू धाबी जाकर परीक्षा देना संभव नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें