Jaipur Jawahar Circle Mega Upgrade: जयपुर का जवाहर सर्किल बनेगा शानदार टूरिस्ट हब! जानें घुड़सवारी, स्केटिंग और कार राइडिंग का नया प्लान

जवाहर सर्किल भारत नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा गोलाकार ट्रैफिक सिग्नल पार्क हैं। यहां लगातार पर्यटकों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। हाल ही में जयपुर विकास प्राधिकरण ने जवाहर सर्किल को जयपुर के नए टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की है।

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जयपुर विकास प्राधिकरण जवाहर सर्किल को जयपुर के नए टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित करने जा रहा है।

जयपुर जितना अपने किलों, महलों और इमारतों के लिए मशहूर है, उतना ही अपनी सुंदर सड़कों, चौराहों और सर्किलों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन जयपुर का जवाहर सर्किल एक ऐसा ही अनोखा सर्किल है जो शहर का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है। जवाहर सर्किल जो भारत नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा गोलाकार ट्रैफिक सिग्नल पार्क हैं जहां लगातार पर्यटकों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। हाल ही में जयपुर विकास प्राधिकरण ने जवाहर सर्किल को जयपुर के नए टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की है। इसमें सर्किल पर घुड़सवारी, किड्स कार राइडिंग और स्केटिंग ट्रेनिंग पॉइंट बनाएं जाएंगे। इसके जरिए जवाहर सर्किल को जयपुर का खास टूरिस्ट स्पॉट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जल्द ही जवाहर सर्किल पर लोगों को राइडिंग और स्केटिंग का रोमांच मिलेगा।

करोड़ों की लागत से बदलेगी जवाहर सर्किल की सूरत

जयपुर का जवाहर सर्किल देखने में एक सामान्य गोलाकार सर्किल है जो चारों दिशाओं से सड़कों को जोड़ता है। लेकिन यहां स्थित पत्रिका गेट और तोरणद्वार अब जयपुर के सबसे बड़े टूरिस्ट स्पॉट बन चुके हैं, जहां हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया है। जवाहर सर्किल पर 20 कियोस्क बनेंगे जिसके लिए JDA द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही इसपर काम शुरू होगा।

इन पॉइंट्स पर मिलेगा राइडिंग और स्केटिंग रोमांच

जवाहर सर्किल पर जल्द ही जयपुर के स्थानीय लोगों से लेकर जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों को सर्किल के चारों तरफ अलग-अलग चीजों का रोमांच मिलेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्लान के अनुसार जवाहर सर्किल की आउटर रिंग में घुड़सवारी स्केटिंग ट्रेनिंग, किड्स कार राइडिंग और फोटोग्राफी के लिए नियम बनाए हैं। इसमें घुड़सवारी सर्किल के आउटर रिंग पर संचालित होगी जिसमें एक समय में एक स्थान पर केवल 2 घोड़ी की अनुमति रहेगी। इसके अलावा सर्किल के द्वार नंबर-1 के पार्किंग साइड में स्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर विकसित किया जाएगा। जहां ट्रेनिंग फर्म को स्केटिंग ट्रेनिंग के लिए योग्य प्रशिक्षक रखने होंगे। सर्किल के द्वार नंबर-1 के पार्किंग साइड में लोग सुबह 6 से 10 और शाम 3 से 8 बजे तक स्केटिंग ट्रेनिंग ले सकेंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए खास किड्स कार के लिए सर्किल के आउटर रिंग डेवलप होगा जहां बैटरी ऑपरेटेड किड्स कार राइडिंग का आंनद बच्चों को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए परमिट जारी करेगा जेडीए


जवाहर सर्किल अपनी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए मशहूर है। यहां पर्यटक आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मों, वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भी फोटोग्राफी होती है। यहां शूटिंग से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए यहां पहुंचते हैं इसलिए अब फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए जवाहर सर्किल पर 50 फोटोग्राफर एजेंसियों को स्पेशल परमिट दिया जाएगा। यह परमिट सालाना /मासिक लाइसेंस शुल्क देने वाले ई-टेंडर को मिलेगे। जवाहर सर्किल पर तैयार होने जा रहे इस बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और फोटोग्राफी परमिट सिस्टम से लोगों को रोजगार मिलेगा और जवाहर सर्किल पर पर्यटकों की संख्या पहले के मुकाबले और बढ़ने की उम्मीद हैं।

जयपुर से अंकित राजपूत की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।