Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

Deoghar Bus Truck Collision: यह दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु 'बोल बम' के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे थे। इस भीषण टक्कर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया

Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य रोड पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु 'बोल बम' के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे थे। इस भीषण टक्कर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को देवघर के विभिन्न अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटा हुआ है।

सांसद निशिकांत दुबे ने जताया दुख

स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।