सरकार ने मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर एक बड़ा एलान किया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 22 अक्टूबर को यह ऐलान किया है। इसमें बताया गया है कि सरकार के किस लेवल के अधिकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 'टेक डाउन' नोटिस भेज सकते हैं। टेक डाउन नोटिस का मतलब उस आदेश से है, जो सरकार किसी मीडिया प्लेटफॉर्म को किसी कंटेंट को हटाने के लिए भेजती है।
