Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ा दी गई। ज्योति को 17 मई को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जो आज यानी 22 मई को खत्म हो गई। अब अदालत ने उसकी पुलिस हिरासत चार दिन और बढ़ा दी है। पुलिस को संदेह था कि वह दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी के संपर्क में थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
