Get App

Punjab: मोहाली में कबड्‌डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या, सेल्फी के बहाने मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने खिलाड़ी से सेल्फी लेने के बहाने बात की और फिर अचानक उस पर गोलियां चला दीं। मृतक की पहचान राणा बालाचौरीया के रूप में हुई है। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 9:54 PM
Punjab: मोहाली में कबड्‌डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या, सेल्फी के बहाने मारी गोली
कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पंजाब के मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोहली के सोहाना इलाके में चल रहे एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया पर बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में राणा को चेहरे पर करीब से तीन से चार गोलियां लगीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे, लेकिन उनके आने से करीब आधे घंटे पहले ही यह हमला हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।

खिलाड़ी की हो गई मौत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें