
इस समय सावन का महीना चल रहा है और पूरे देश में भागवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। देश के कोने-कोने में भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। वहीं पवित्र नगरी हरिद्वार में भी कांवड़ यात्रा जोरो शोरो से चल रही है। हरिद्वार में अब तक करीब 3.5 करोड़ कावड़ियां जल लेकर जा चुका हैं। वहीं हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा, गंगा के तेज बहाव में बह गए , हांलाकि वहां मौजूद जल पुलिस ने उन्हे बचा लिया। इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है।
इस स्टार खिलाड़ी को पुलिस ने बचाया
बता दें कि हरियाणा में रोहतक के रहने वाले भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा का हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने का वीडियो वायरल हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) की टीम ने हुड्डा को रेस्क्यू किया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से 23 जुलाई की शाम 4 बजकर 20 मिनट पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया जा रहा है।
घटना की वीडियो भी आया सामने
उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- स्टार कबड्डी खिलाड़ी… और उत्तराखंड पुलिस का स्टार रेस्क्यू! अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे। मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला। बता दें कि सावन के महीने में लाखों शिव भक्त गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं, इस दौरान नदीं के तेज बवाह में आकर कई कावड़िए हादसे का शिका भी हो जाते हैं। हांलाकि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ते जवान वहां 24 घंटे मौजूद रहते हैं।
भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे हैं दीपक
बता दें कि दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी के पूर्व कप्तान हैं और भारत को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गौरव दिला चुके हैं। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा स्वयं एक इंटरनेशनल बॉक्सर हैं और उन्हें भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि इस स्पोर्ट्स कपल के रिश्ते में खटास की बात सामने आई थी और तब इन खबरों ने काफी सुर्खियां बंटोरी थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।