Get App

Karnataka Cyber Fraud: कर्नाटक विधानसभा में बड़ा खुलासा, राज्य में साइबर अपराध से 5,474 करोड़ का नुकसान, यानी हर दिन 6 करोड़ की ठगी

Karnataka Cyber Fraud: गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि कर्नाटक के निवासियों को पिछले तीन वर्षों में साइबर धोखाधड़ी से 5,474 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें से अकेले 2025 में 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यानी औसतन प्रतिदिन 6 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 7:43 AM
Karnataka Cyber Fraud: कर्नाटक विधानसभा में बड़ा खुलासा, राज्य में साइबर अपराध से 5,474 करोड़ का नुकसान, यानी हर दिन 6 करोड़ की ठगी
कर्नाटक विधानसभा में बड़ा खुलासा, राज्य में साइबर अपराध से 5,474 करोड़ का नुकसान, यानी हर दिन 6 करोड़ की ठगी

Karnataka Cyber Fraud: गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि कर्नाटक के निवासियों को पिछले तीन वर्षों में साइबर धोखाधड़ी से 5,474 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें से अकेले 2025 में 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यानी औसतन प्रतिदिन 6 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जबकि प्रतिदिन केवल 60 लाख रुपये की वसूली हो पाई है। अधिकारियों ने अब तक 627 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है।

सकलेशपुर से भाजपा विधायक एस मंजुनाथा के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए परमेश्वर ने कहा, "हाल के दिनों में साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले चार वर्षों में कर्नाटक में 52,000 साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं हुई हैं और यह संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।"

मंत्री जी ने साइबर अपराध के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट युक्त कंप्यूटरों की आसान उपलब्धता, डिजिटल साक्षरता की कमी, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, वित्तीय लाभ का लालच और उन्नत तकनीकों के दुरुपयोग जैसे कारकों को जिम्मेदार ठहराया।

मंत्री जी ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राज्य द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिनमें पुलिस कानूनों में संशोधन भी शामिल है। उन्होंने कहा, "ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने संशोधन पर अदालत से रोक लगवा ली है और मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को होगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें