Karnataka DGP: कर्नाटक सरकार ने सीनियर आईपीएस (IPS) अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के महानिदेशक डॉ. के. रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिनमें उन्हें अपने ऑफिस के भीतर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। सरकार ने इसे 'अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमावली, 1968' का उल्लंघन और सरकारी गरिमा के खिलाफ माना है।
