Karnataka Woman : राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासे के बीच कर्नाटक से एक वैसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति और परिवार को मारने की साजिश रची। ये मामला कर्नाटक के हसन जिले का है। यहां रहने वाली 33 साल की चैत्रा को अपने पति और ससुराल वालों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर ज़हर देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चैत्रा और गजेंद्र की शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनके दो बेटे हैं।
