Karwa Chauth 2025: 'मुस्लिमों से मेहंदी न लगवाएं हिंदू महिलाएं'; करवाचौथ से पहले अयोध्या के संतों की अपील

Karwa Chauth 2025 Mehandi: करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने और मिट्टी के करवा से जल चढ़ाने के बाद होता है। इस दिन मेहंदी का भी काफी महत्व होता है

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 8:50 PM
Story continues below Advertisement
Karwa Chauth 2025 Mehandi: करवा चौथ का त्योहार हर हिंदू शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है

Karwa Chauth 2025 Mehandi: देश भर की सुहागिन महिलाएं शुक्रवार (9 अक्टूबर) को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सज-धजकर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा की जाती हैव्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने और मिट्टी के करवा (करक) से जल चढ़ाने के बाद होता है। 

इस दिन मेहंदी का भी काफी महत्व होता है। सभी महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। हाथों पर सजी मेहंदी को शुभता और प्रेम का प्रतीक माना जाता हैव्रत से एक दिन पहले ही महिलाएं मेहंदी लगवा लेती हैंहालांकि, इस बार मेहंदी को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है।

अयोध्या के साधु-संतों ने हिंदू महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी मुस्लिम युवक से मेहंदी न लगवाएं। सरयू नृत्य आरती के अध्यक्ष महंत शशि कांत दास ने न्यूज 18 कहा, 'दिवाली हो या करवा चौथ...किसी भी तरह के पर्व पर हिंदू महिलाएं दूसरे धर्म के लोगों से मेहंदी ना लगवाएं।"


उन्होंने कहा, "अखबारों और सोशल मीडिया में यह सुनने को आ रहा है कि 'लव जिहाद' में हिंदू बहन बेटियों को यह बहला फुसला कर फंसाते हैं। उसके बाद हिंदू बहन बेटियों के साथ दुर्भावना पूर्ण कृत करते हैं। साथ ही मारते-पीटते हैं। जलील करते हैं। हत्या भी कर देते हैं। मेरी सभी हिंदू बहनों से अपील है की मेहंदी अपने हिंदू भाई से ही लगवाएं।"

इसके अलावा महंत दास ने आगे कहा, "सनातन की परंपरा रही है कि बहन बेटियां अपने हाथों से एक दूसरे को मेहंदी लगाती हैं। इस तरह ही मेहंदी लगाएं। बहन बेटियों से निवेदन है कि वे मुस्लिम युवकों से मेहंदी नहीं लगवाएं। इस तरह के कामों से विशेष रूप से बचना चाहिए। BJP नेत्री ने जो निवेदन किया है, उसका सतत पालन करना चाहिए।"

इसके अलावा हनुमानगढ़ी के संत डॉ. देवेशचार्य ने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा, "BJP नेत्री हो या सनातन का कोई भी व्यक्ति, जो कह रहा है वह सही है। सनातन धर्म में मेहंदी लगाने की परंपरा नहीं है। कार्तिक महीने में मेहंदी नहीं लगाना चाहिए। अगर करवा चौथ में प्रसन्नता वास लगवाना चाहते हैं मेहंदी तो अपने हिंदू भाई और हिंदू बहनों से ही मेहंदी लगवाईए। मुसलमानों का केवल एक लक्ष्य होता है कि किसी भी तरह से जिहाद किया जाए।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे बचने का एक ही तरीका है, जो भी खरीदारी या शॉपिंग करें अपने हिंदू भाइयों और हिंदू दुकानदारों से ही किया जाए। अगर मुसलमानों को दिया जाएगा आर्थिक बढ़ावा उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 'लव जिहाद' करने या किसी भी तरीके के जिहाद में मुस्लिम समाज को मजबूती मिलेगी।"

बीजेपी नेत्री ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सीमा श्रीवास्तव ने मेहंदी को 'लव जिहाद' से जोड़कर नया बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने हिंदू महिलाओं और लड़कियों से अपील की है कि आने वाले त्योहारों में मुस्लिम युवकों से मेहंदीलगवाएं, क्योंकि मुस्लिम युवक मेहंदी लगाने के बहाने लव जिहाद करते हैंइसके बाद अयोध्या के संतों ने भी बीजेपी नेत्री का समर्थन करते हुए इसे लेकर एक अपील की है।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: सफेद और काले रंग से रहें दूर! करवा चौथ पर पहनें ये शुभ रंग

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार 10 अक्टूबर को है। इस दिन मासिक कार्तिगाई, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी मनाने के साथ ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगाइस बार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर यह योग बना रहा हैपंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।