Get App

Kasganj Honour Killing: प्रेमी संग भागना पड़ा भारी, 16 वर्षीय लड़की को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, फिर शव को जलाया

Kasganj Honour Killing: कासगंज जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी और शव को जला दिया। बताया जा रहा है कि लड़की अपने गांव के एक 18 वर्षीय लड़के के साथ भाग गई थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 12:13 PM
Kasganj Honour Killing: प्रेमी संग भागना पड़ा भारी, 16 वर्षीय लड़की को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, फिर शव को जलाया
प्रेमी संग भागना पड़ा भारी, 16 वर्षीय लड़की को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, फिर शव को जलाया

Kasganj Honour Killing: कासगंज जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी और शव को जला दिया। बताया जा रहा है कि लड़की अपने गांव के एक 18 वर्षीय लड़के के साथ भाग गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से लड़की के परिवार वाले फरार हैं और उनका घर बंद मिला, जिसे तोड़कर अंदर घुसना पड़ा।

यह घटना रविवार सुबह तब सामने आई जब एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि लड़की के परिवार वालों ने शनिवार शाम को दोनों को ढूंढ निकाला और गांव वापस ले आए।

ग्रामीण ने बताया, "दोनों कुछ दिन पहले गांव छोड़कर चले गए थे। वापस लाए जाने पर उन्हें अलग-अलग घरों में बंद कर दिया गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।" उन्होंने आगे बताया कि दोनों लगभग दो साल से रिश्ते में थे।

ग्रामीण ने आगे बताया कि लड़की के परिवारवालों ने शव को जलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। लेकिन सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने चिता बुझाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें