Get App

Kashmiri Pandit: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को मिली धमकी! लोगों को घर पर रहने की सलाह, बढ़ी सुरक्षा

Kashmiri Pandit: कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को कथित तौर पर एक ऑनलाइन धमकी भरे पत्र के सामने आने के बाद सतर्क रहने और फिलहाल घर पर रहने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र में कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली बदलने की चेतावनी दी गई है। कुछ कश्मीरी कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 9:03 AM
Kashmiri Pandit: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को मिली धमकी! लोगों को घर पर रहने की सलाह, बढ़ी सुरक्षा
Kashmiri Pandit: धमकी भरे पत्र के बाद कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घर पर रहने की सलाह दी गई है

Kashmiri Pandit: कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को एक लेटर के जरिए घमकी दी गई है। उन्हें घर पर रहने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यह निर्देश एक ऑनलाइन धमकी भरे पत्र के बाद दिया गया है। इसमें उन्हें 'अपना तरीका बदलने' की चेतावनी दी गई थी। इतना ही हीं कुछ कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर भी जारी किए गए हैं।

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार ने विभागों को मौखिक निर्देश दिए हैं कि वे कर्मचारियों को छुट्टी पर रखें और उन्हें सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दें। यह घटनाक्रम पिछले महीने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक ईंट भट्ठे पर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के लगभग एक सप्ताह बाद सामने आया है।

धमकी भरे लेटर की पुलिस जांच शुरू

पुलिस उस लेटर की सच्चाई की जांच कर रही है, जिसे 'यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल' नाम के एक समूह ने ऑनलाइन जारी किया था। सुरक्षा अधिकारियों को शक है कि यह समूह लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें